शिकवे हम अपनी ज़बाँ पर कभी लाए - ज़ैदी

अली जव्वाद ज़ैदीअली जव्वाद ज़ैदी

4 min read · 12.4K reads

शिकवे हम अपनी ज़बाँ पर कभी लाए तो नहीं
हाँ मगर अश्क जब उमड़े थे छुपाए तो नहीं

तेरी महफ़िल के भी आदाब के दिल डरता है
मेरी आँखों ने दुर-ए-अश्क लुटाए तो नहीं

छान ली ख़ाक बयाबानों की वीरानों की
फिर भी अंदाज़-ए-जुनूँ अक़्ल ने पाए तो नहीं

लाख पुर-वहशत ओ पुर-हौल सही शाम-ए-फ़िराक़
हम ने घबरा के दिए दिन से जलाए तो नहीं

अब तो इस बात पे भी सुलह सी कर ली है के वो
न बुलाए न सही दिल से भुलाए तो नहीं

हिज्र की रात ये हर डूबते तारे ने कहा
हम न कहते थे न आएँगे वो आए तो नहीं

इंकिलाब आते हैं रहते हैं जहाँ में लेकिन
जो बनाने का न हो अहल मिटाए तो नहीं

अपनी इस शोख़ी-ए-रफ़्तार का अंजाम न सोच
फ़ित्ने ख़ुद उठने लगे तू ने उठाए तो नहीं
अली जव्वाद ज़ैदी
About the poet

अली जव्वाद ज़ैदी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like