नया मय-कदे में निज़ाम आ गया - ज़ैदी

अली जव्वाद ज़ैदीअली जव्वाद ज़ैदी

5 min read · 12.4K reads

नया मय-कदे में निज़ाम आ गया
उठीं बंदिशें इज़्न-ए-आम आ गया

नज़र में वो कैफ़-ए-दवाम आ गया
के गोया किसी का पयाम आ गया

मोहब्बत में वो भी मक़ाम आ गया
के मिज़गाँ पे ख़ून लब पे नाम आ गया

सर-ए-राह काँटे बिछाता है शौक़
जुनूँ को भी कुछ एहतिमाम आ गया

न इल्ज़ाम उन पर न अग़्यार पर
ये दिल आप ही ज़ेर-ए-दाम आ गया

बदल ही गया बज़्म-ए-इशरत का रंग
मेरा नग़मा-ए-दर्द काम आ गया

किधर से ये सनकी महकती हवा
किधर से वो नाज़ुक-ख़राम आ गया

तमाशा नहीं था मेरा इज़्तिराब
कोई क्यूँ ये बाला-ए-बाम आ गया

बयाँ हो रहा था फ़साना मेरा
मगर बार-बार उन का नाम आ गया

कभी सामने कुछ ख़ामोशी रही
कभी दूर से कुछ पयाम आ गया

जो दार-ओ-रसन से भी रुकता नहीं
सरों में वो सौदा-ए-ख़ाम आ गया

वो ज़ैदी वही रिंद-ए-आतिश-नवा
वो ज़िंदा दिलों का इमाम आ गया
अली जव्वाद ज़ैदी
About the poet

अली जव्वाद ज़ैदी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी