जो मक़सद गिर्य-ए-पैहम का है - ज़ैदी

अली जव्वाद ज़ैदीअली जव्वाद ज़ैदी

5 min read · 12.4K reads

जो मक़सद गिर्य-ए-पैहम का है वो हम समझते हैं
मगर जिन को समझना चाहिए था कम समझते हैं

ज़रा मेरे जुनूँ की काविश-ए-तामीर तो देखें
जो बज़्म-ए-ज़िंदगी को दरहम ओ बरहम समझते हैं

उन आँखों में नहीं नश्तर ख़ुद अपने दिल में पिनहाँ है
अब इतनी बात तो कुछ हम भी ऐ हम-दम समझते हैं

ये उन की मेहर-बानी है ये उन की इज़्ज़त-अफ़ज़ाई
के मेरे ज़ख़्म को वो लाइक़-ए-मरहम समझते हैं

हम अहल-ए-दिल ने मेयार-ए-मोहब्बत भी बदल डाले
जो गम हर फ़र्द का ग़म है उसी को ग़म समझते हैं

झिजकते से क़दम बहकी सी नज़रें रुकती सी बातें
ये अंदाज़-ए-तजाहुल वो है जिस को हम समझते हैं

सुलूक-ए-दोस्त भी है इक इशारा तेज़-गामी का
हम अहल-ए-कारवाँ आँचल को भी परचम समझते हैं

हटो अहल-ए-ख़िरद हल-ए-जुनूँ को जाने दो आगे
वही कुछ राह-ए-हस्ती के ये पेच ओ ख़म समझते हैं

पलक से इस तरह टपका के गोया इक कली चटकी
हम अहल-ए-दर्द अश्क-ए-ग़म को भी शबनम समझते हैं

ख़ुलूस-ए-ज़ाहिरी रोज़ाना इक महफ़िल सजाता है
समझते वो भी हैं लेकिन अभी कम कम समझते हैं
अली जव्वाद ज़ैदी
About the poet

अली जव्वाद ज़ैदी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी