है ख़ामोश आँसुओं में भी निशात - ज़ैदी

अली जव्वाद ज़ैदीअली जव्वाद ज़ैदी

4 min read · 12.4K reads

है ख़ामोश आँसुओं में भी निशात-ए-कामरानी
कोई सुन रहा है शायद मेरी दुखभरी कहानी

यही थरथराते आँसू यही नीची नीची नज़रें
यही उन की भी निशानी यही अपनी भी निशानी

ये निज़ाम-ए-बज़्म-ए-साक़ी कहीं रह सकेगा बाक़ी
के ख़ुशी तो चंद लम्हे ग़म ओ दर्द जावेदानी

हैं वजूद-ए-शय में पिनहाँ अज़ल ओ अबद के रिश्ते
यहाँ कुछ नहीं दो रोजा कोई शय नहीं है फ़ानी

तेरी बात क्या है वाइज़ मेरा दिल वो है के जिस ने
इसी मय-कदे में अक्सर मेरी बात भी न मानी

पय-ए-रफ़ा-ए-बद-गुमानी मैं वफ़ा बरत रहा था
मेरी पै-ब-पै वफ़ा से बढ़ी और बद-गुमानी

मेरा मै-कदा सलामत के हर एक क़ैद उठा दी
न तो दैर की ग़ुलामी न हरम की पास-बानी

करूँ उन से लाख शिकवे मगर उन से शिकवा करना
न तरीक़ा-ए-मोहब्बत न रिवायत-ए-जवानी
अली जव्वाद ज़ैदी
About the poet

अली जव्वाद ज़ैदी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी