पापा-आपा

अल्हड़ बीकानेरीअल्हड़ बीकानेरी17 Sept 1937 – 17 Sept 2009

1 min read · 12.4K reads

छरहरी काया मेरी जाने

कहाँ छूट गई

छाने लगा मुझ पे मोटापा

मेरे राम जी

मारवाड़ी सेठ जैसा,

पेट मेरा फूल गया

कल को पड़े न कहीं छापा

मेरे राम जी

रसभरे बैन कहाँ, घर

में भी चैन कहाँ

खो न बैठूँ किसी दिन आपा

मेरे राम जी

तीनों बहुओं की देखा-देखी

मेरी बुढ़िया भी

मुझको पुकारती है पापा

मेरे राम जी।

अल्हड़ बीकानेरी
About the poet

अल्हड़ बीकानेरी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like