दो नावों की सवारी - अल्हड़ बीकानेरी

अल्हड़ बीकानेरीअल्हड़ बीकानेरी17 Sept 1937 – 17 Sept 2009

2 min read · 12.4K reads

कविता के साथ चली चाकरी चालीस साल
आखर मिटाए कब मिटे हैं ललाट के
रहा मैं दो नावों पे सवार-लीला राम की थी
राम ही लगाएंगे किनारे किसी घाट के
शारदा को नमन कबीरा को प्रणाम किया
छुए न चरण किसी चारण या भाट के
तोड़ गई ‘ग़ालिब’ को तीन महीनों की क़ैद
ताड़-सा तना हूँ दो-दो उम्र क़ैद काट के
अल्हड़ बीकानेरी
About the poet

अल्हड़ बीकानेरी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like