निधरक भई, अनुगवति है नन्द घर - आलम

आलमआलम

2 min read · 12.4K reads

निधरक भई, अनुगवति है नन्द घर,
              और ठौर कँ, टोहे न अहटाति है ।
पौरि पाखे पिछवारे, कौरे-कौरे लागी रहै,
              ऑंगन देहली, याहि बीच मँडराति है ।
हरि-रस-राती, सेख नैकँ न होइ हाती,
              प्रेम मद-माती, न गनति दिन-राति है ।
जब-जब आवति है, तब कछू भूलि जाति,
              भूल्यो लेन आवति है और भूलि जाति है ।

More Poetry & Stories You May Like