क्यों आँखें बंद कर के रस्ते में चल रहा हूँ - आलम खुर्शीद

आलम खुर्शीदआलम खुर्शीद11 Sept 1959

4 min read · 12.4K reads

क्यों आँखें बंद कर के रस्ते में चल रहा हूँ
क्या मैं भी रफ्ता रफ्ता पत्थर में ढल रहा हूँ

चारों तरफ हैं शोले हमसाये जल रहे हैं
मैं घर में बैठा बैठा बस हाथ मल रहा हूँ

मेरे धुएं से मेरी हर साँस घुट रही है
मैं राह का दिया हूँ और घर में जल रहा हूँ

आँखों पे छा गया है जादू ही कोई शायद
पलकें झपक रहा हूँ , मंज़र बदल रहा हूँ

तब्दीलियों का नश्शा मुझ पर चढ़ा हुआ है
कपड़े बदल रहा हूँ , चेहरा बदल रहा हूँ

इस फैसले से खुश हैं , अफ़राद घर के सारे
अपनी खुशी से कब मैं घर से निकल रहा हूँ

इन पत्थरों पे चलना आ जायेगा मुझे भी
ठोकर तो खा रहा हूँ , लेकिन संभल रहा हूँ

काँटों पे जब चलूँगा , रफ़्तार तेज़ होगी
फूलों भरी रविश है,बच बच के चल रहा हूँ

चश्मे की तरह आलम अशआर फूटते हैं
कोहे-गिरां की सूरत , मैं भी उबल रहा हूँ
आलम खुर्शीद
About the poet

आलम खुर्शीद

View profile & all 47 Poems / Stories

More from आलम खुर्शीद

  1. अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैं - आलम खुर्शीद

    अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैंपागल हैं हम अपनी नींद उड़ा लेते हैं

    12.4K reads
  2. उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी है - आलम खुर्शीद

    उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी हैकोई मुसाफत खत्म हुई है ,कोई मुसाफत बाकी है

    12.4K reads
  3. एक अजब सी दुनिया देखा करता था - आलम खुर्शीद

    एक अजब सी दुनिया देखा करता थादिन में भी मैं सपना देखा करता था

    12.4K reads
  4. क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगे - आलम खुर्शीद

    क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगेयूँ किसी के साथ रहकर हम जुदा रहने लगे

    12.3K reads
  5. कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने का - आलम खुर्शीद

    कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने काबला का शौक़ था हम को कभी हँसने-हँसाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like