कभी कभी कितना नुकसान उठाना पड़ता है - आलम खुर्शीद

आलम खुर्शीदआलम खुर्शीद11 Sept 1959

4 min read · 12.4K reads

कभी कभी कितना नुकसान उठाना पड़ता है
ऐरों गैरों का एहसान उठाना पड़ता है

टेढ़े मेढ़े रस्तों पर भी ख्वाबों का यह बोझ
तेरी ख़ातिर मेरी जान उठाना पड़ता है

कैसी हवाएं चलने लगी हैं मेरे बागों में
फूलों को भी अब सामान उठाना पड़ता है

कौन सुनेगा रोना-गाना शोर शराबे में
मजबूरी में भी तूफ़ान उठाना पड़ता है

यूँ मायूस नहीं होते हैं कोई न कोई ग़म
अच्छे अच्छों को हर आन उठाना पड़ता है

गुलदस्ते की ख़्वाहिश रखने वालों को अक्सर
कोई ख़ार[1] भरा गुलदान उठाना पड़ता है

यहाँ कोई तफ्रीक़[2] नहीं है राजा हो या रंक
दिल का बोझ दिले-नादान उठाना पड़ता है

मक्कारों की इस दुनिया में कभी कभी आलम
अच्छे लोगों को बोहतान[3] उठाना पड़ता है
आलम खुर्शीद
About the poet

आलम खुर्शीद

View profile & all 47 Poems / Stories

More from आलम खुर्शीद

  1. अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैं - आलम खुर्शीद

    अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैंपागल हैं हम अपनी नींद उड़ा लेते हैं

    12.4K reads
  2. उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी है - आलम खुर्शीद

    उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी हैकोई मुसाफत खत्म हुई है ,कोई मुसाफत बाकी है

    12.4K reads
  3. एक अजब सी दुनिया देखा करता था - आलम खुर्शीद

    एक अजब सी दुनिया देखा करता थादिन में भी मैं सपना देखा करता था

    12.4K reads
  4. क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगे - आलम खुर्शीद

    क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगेयूँ किसी के साथ रहकर हम जुदा रहने लगे

    12.3K reads
  5. कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने का - आलम खुर्शीद

    कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने काबला का शौक़ था हम को कभी हँसने-हँसाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like