जाना तो बहुत दूर है महताब के आगे - आलम खुर्शीद

आलम खुर्शीदआलम खुर्शीद11 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

जाना तो बहुत दूर है महताब[1] के आगे
बढ़ते ही नहीं पाँव तिरे ख़्वाब से आगे

कुछ और हसीं मोड़ थे रूदाद-ए-सफ़र[2] में
लिक्खा न मगर कुछ भी तिरे बाब [3] से आगे

तहज़ीब की ज़ंजीर में उलझा रहा मैं भी
तू भी न बढ़ा जिस्म के आदाब[4] से आगे

मोती के ख़ज़ाने भी तह-ए-आब[5]छुपे थे
निकला न कोई ख़तरा-ए-गिर्दाब[6] से आगे

देखो तो कभी दश्त[7] भी आबाद है कैसा
निकलो तो ज़रा ख़ित्ता-ए-शादाब[8] से आगे

बिछड़ा तो नहीं कोई तुम्हारा भी सफ़र में
क्यूँ भागे चले जाते हो बेताब से आगे

दुनिया का चलन देख के लगता तो यही है
अब कुछ भी नहीं आलम-ए-असबाब[9] से आगे
आलम खुर्शीद
About the poet

आलम खुर्शीद

View profile & all 47 Poems / Stories

More from आलम खुर्शीद

  1. अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैं - आलम खुर्शीद

    अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैंपागल हैं हम अपनी नींद उड़ा लेते हैं

    12.4K reads
  2. उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी है - आलम खुर्शीद

    उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी हैकोई मुसाफत खत्म हुई है ,कोई मुसाफत बाकी है

    12.4K reads
  3. एक अजब सी दुनिया देखा करता था - आलम खुर्शीद

    एक अजब सी दुनिया देखा करता थादिन में भी मैं सपना देखा करता था

    12.4K reads
  4. क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगे - आलम खुर्शीद

    क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगेयूँ किसी के साथ रहकर हम जुदा रहने लगे

    12.3K reads
  5. कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने का - आलम खुर्शीद

    कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने काबला का शौक़ था हम को कभी हँसने-हँसाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like