हाथ पकड़ ले अब भी तेरा हो सकता हँ मैं - आलम खुर्शीद

आलम खुर्शीदआलम खुर्शीद11 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

हाथ पकड़ ले अब भी तेरा हो सकता हूँ मैं
भीड़ बहुत है, इस मेले में खो सकता हूँ मैं
 
पीछे छूटे साथी मुझको याद आ जाते हैं
वरना दौड़ में सबसे आगे हो सकता हूँ मैं
 
कब समझेंगे जिनकी ख़ातिर फूल बिछाता हूँ
इन रस्तों पर कांटे भी तो बो सकता हूँ मैं
 
इक छोटा-सा बच्चा मुझ में अब तक ज़िंदा है
छोटी छोटी बात पे अब भी रो सकता हूँ मैं
 
सन्नाटे में दहशत हर पल गूँजा करत्ती है
इस जंगल में चैन से कैसे सो सकता हूँ मैं
 
सोच-समझ कर चट्टानों से उलझा हूँ वरना
बहती गंगा में हाथों को धो सकता हूँ मैं
आलम खुर्शीद
About the poet

आलम खुर्शीद

View profile & all 47 Poems / Stories

More from आलम खुर्शीद

  1. अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैं - आलम खुर्शीद

    अपने घर में ख़ुद ही आग लगा लेते हैंपागल हैं हम अपनी नींद उड़ा लेते हैं

    12.4K reads
  2. उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी है - आलम खुर्शीद

    उम्र सफर में गुजरी लेकिन शौके-सियाह्त बाकी हैकोई मुसाफत खत्म हुई है ,कोई मुसाफत बाकी है

    12.4K reads
  3. एक अजब सी दुनिया देखा करता था - आलम खुर्शीद

    एक अजब सी दुनिया देखा करता थादिन में भी मैं सपना देखा करता था

    12.4K reads
  4. क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगे - आलम खुर्शीद

    क़ुर्बतो के बीच जैसे फ़ासला रहने लगेयूँ किसी के साथ रहकर हम जुदा रहने लगे

    12.3K reads
  5. कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने का - आलम खुर्शीद

    कोई मौक़ा नहीं मिलता हमें अब मुस्कुराने काबला का शौक़ था हम को कभी हँसने-हँसाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like