शाम और मज़दूर-1 - अख़्तर यूसुफ़

अख़्तर यूसुफ़अख़्तर यूसुफ़

4 min read · 12.4K reads

शाम और मज़दूर खेतों के सब्ज़ सन्नाटे से गुज़र रहे हैं
बालियाँ खड़ी हैं शाएँ-शाएँ हलका-सा कहीं-कहीं पे होता है
गाँव के लड़के और लड़कियाँ बे लिबास उछल-कूद करते हैं
गड्ढों में जैसे छपाक फिर साँप कोई लहराता है और फिर
छट-पट गिलहरी की धूप खेतों से गुज़र कर पहाड़ों
के ऊपर चढ़ती है थकी-थकी जोर-जोर से हाँफ़ती है
निन्दाई सुरमई चादर ओढ़ कर सोने का मन बनाती है
शाम और मज़दूर अकेले हैं मिट्टी की दीवारों के आस
पास तेल तो अकेले मिट्टी का बनिया पी जाता है और
दिया मज़दूर का धूल और धूल खाता है एक चिंगारी
सुलगती है बीड़ी बेचारा मज़दूर पीता है शाम भी तारा जैसी
झोंपड़ी के अन्दर जलती है फिर कभी मद्धिम-सी जलती
जलती है फिर कभी मद्धिम-सी मद्धिम-सी भक से उड़ती है
रात दोनों को बाहों में अपनी भरती है।
अख़्तर यूसुफ़
About the poet

अख़्तर यूसुफ़

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी