शाम और मज़दूर-4 - अख़्तर यूसुफ़

अख़्तर यूसुफ़अख़्तर यूसुफ़

2 min read · 12.4K reads

शाम और मज़दूर बहुत पास-पास बैठे थे
मिट्टी की डोंगी में गुड़ की चाय पीते थे
महुआ के खेतों से पछुआ सीधी चली
आती थी तेज़ कभी होती थी और कभी
धीमी ख़ुशबू तेज़ महुआ की गुड़ की चाय
जैसे कि बस भड़क-सी दारू दोनों को
नशा था झोंपड़ी मज़दूर की महुआ की
ख़ुशबू में भीगी थी तेज़ हवा में दिया
बुझा था दोनों शाम और मज़दूर मदहोश
हम बिस्तर और बिस्तर हो रहे थे।
अख़्तर यूसुफ़
About the poet

अख़्तर यूसुफ़

View profile & all 4 Poems / Stories