शाम और मज़दूर-2 - अख़्तर यूसुफ़

अख़्तर यूसुफ़अख़्तर यूसुफ़

3 min read · 12.4K reads

शाम और मज़दूर दोनों नदी में अपना मुँह धोते हैं
दिन भर की धूल गर्द चेहरों पे जमी थी थक गए थे
दोनों शाम और मज़दूर सोच रहे थे कुटिया जल्दी से
पहुँचेंगे मिलकर दोनों खाएंगे रोटी और गुड़ फिर
गुड़ की ही चाय बनाएंगे मिलकर दोनों सोंधी-सोंधी
चुसकियाँ लेंगे सोच मज़दूर की गुड़ की डली मुँह में
पिघली-सी जाती थी शाम सलोनी के होंठ भी मीठे
मीठे होते थे नाच रहे थे दोनों नदी किनारे
शाम सलोनी मीठी-सी और मज़दूर जैसे लैला और मजनूं।
अख़्तर यूसुफ़
About the poet

अख़्तर यूसुफ़

View profile & all 4 Poems / Stories