सैर-गाह-ए-दुनिया का - अख्तर सईद खान

अख्तर सईद खानअख्तर सईद खान

4 min read · 12.4K reads

सैर-गाह-ए-दुनिया का हासिल-ए-तमाशा क्या
रंग-ओ-निकहत-ए-गुल पर अपना था इजारा क्या

खेल है मोहब्बत में जान ओ दिल का सौदा क्या
देखिये दिखाती है अब ये ज़िंदगी क्या क्या

जब भी जी उमड़ आया रो लिए घड़ी भर को
आँसुओं की बारिश से मौसमों का रिश्ता क्या

कब सर-ए-नज़ारा था हम को बज़्म-ए-आलम का
यूँ भी देख कर तुम को और देखना था क्या

दर्द बे-दवा अपना बख़्त ना-रसा अपना
ऐ निगाह-ए-बे-परवा तुझ से हम को शिकवा क्या

बे-सवाल आँखों से मुँह छुपा रहे हो क्यूँ
मेरी चश्म-ए-हैराँ में है कोई तकाज़ा क्या

हाल है न माज़ी है वक़्त का तसलसुल है
रात का अँधेरा क्या सुब्ह का उजाला क्या

जो है जी में कह दीजे उन के रू-बा-रू अख़्तर
अर्ज़-ए-हाल की ख़ातिर ढूँडिए बहाना क्या.
अख्तर सईद खान
About the poet

अख्तर सईद खान

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी