एक इक ईंट गिरी पड़ी है

Akhtar ul ImanAkhtar ul Iman1 Jan 1915 – 1 Jan 1996

1 min read · 12.6K reads

एक इक ईंट गिरी पड़ी है

सब दीवारें काँप रही हैं

अन-थक कोशिशें मे'मारों की

सर को थामे हाँप रही हैं

मोटे मोटे शहतीरों का

रेशा रेशा छूट गया है

भारी भारी जामिद पत्थर

एक इक कर के टूट गया है

लोहे की ज़ंजीरें गल कर

अब हिम्मत ही छोड़ चुकी हैं

हल्क़ा हल्क़ा छूट गया है

बंदिश बंदिश तोड़ चुकी हैं

चूने की इक पतली सी तह

गिरते गिरते बैठ गई है

नब्ज़ें छूट गईं मिट्टी की

मिट्टी से सर जोड़ रही है

सब कुछ ढेर है अब मिट्टी का

तस्वीरें वो दिलकश नक़्शे

पहचानो तो रो दोगी तुम

घर में हूँ बाहर हूँ घर से

अब आओ तो रक्खा क्या है

चश्मे सारे सूख गए हैं

यूँ चाहो तो आ सकती हो

मैं ने आँसू पोंछ लिए हैं

Akhtar ul Iman
About the poet

Akhtar ul Iman

Akhtar ul Iman (1915–1996) was a noted Urdu poet and screenwriter in Hindi cinema, who had a major influence on modern Urdu nazm. He won the Filmfare Award for Best Dialogue in 1963 for Dharmputra and 1966 for Waqt. He was awarded the 1962 Sahitya Akademi Awa…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from Akhtar ul Iman

  1. दयार-ए-शर्क़ की आबादियों के ऊँचे टीलों पर

    दयार-ए-शर्क़ की आबादियों के ऊँचे टीलों परकभी आमों के बाग़ों में कभी खेतों की मेंडों पर

    12.7K reads
  2. इस भरे शहर में कोई ऐसा नहीं

    इस भरे शहर में कोई ऐसा नहींजो मुझे राह चलते को पहचान ले

    12.7K reads
  3. दूर बरगद की घनी छाँव में ख़ामोश ओ मलूल

    दूर बरगद की घनी छाँव में ख़ामोश ओ मलूलजिस जगह रात के तारीक कफ़न के नीचे

    13.0K reads
  4. रात सन्नाटे की चादर में पड़ी है लिपटी

    रात सन्नाटे की चादर में पड़ी है लिपटीपत्तियाँ सड़कों की सब जाग रही हैं जैसे

    12.5K reads
  5. लो वो चाह-ए-शब से निकला पिछले-पहर पीला महताब

    लो वो चाह-ए-शब से निकला पिछले-पहर पीला महताबज़ेहन ने खोली रुकते रुकते माज़ी की पारीना किताब

    12.7K reads

More Poetry & Stories You May Like