सूरज-सा चमकें - अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन

Akhilesh Srivastava Chamanअखिलेश श्रीवास्तव चमन19 Dec 1958

3 min read · 12.4K reads

सुमन बनें हम हर क्यारी के
बन उपवन महकें,
चलो दोस्त! हम सूरज बनकर
धरती पर चमकें!
एक धरा है, एक गगन है,
सब की खातिर एक पवन है,
फिर क्यों बँटा-बँटा-सा मन है?
आओ स्नेह-कलश बनकर हम
हर उर में छलकें!
कहीं खो गया है अपनापन,
सब के होठों पर सूनापन,
चुप्पी साधे, हर घर-आँगन।
बुलबुल, कोयल, मैना बनकर
डाल-डाल चहकें!
नयन किसी के रहें न गीलें,
हँसते-हँसते जीवन जी लें,
अमृत-विष मिल-जुलकर पी लें।
हर मुश्किल से तपकर निकलें
कुंदन बन दमकें!
Akhilesh Srivastava Chaman
About the poet

Akhilesh Srivastava Chaman अखिलेश श्रीवास्तव चमन

जन्म: 19 दिसम्बर 1956, बलिया (उत्तर प्रदेश) भाषा: हिंदी विधाएँ: उपन्यास, कहानी मुख्य कृतियाँ कहानी संकलन : लोहे की काट उपन्यास : बीनू का सपना बाल कहानी संकलन : खीर का पेड़, फौजी का बेटा, बहादुर टीपू, बंटी का कम्प्यूटर, बीनू की डायरी कविता संग्रह : एक पते की ब…

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like