शहीदों का संदेश - प्रेमी

अज्ञात रचनाकारअज्ञात रचनाकार

3 min read · 12.4K reads

दिन ख़ून के हमारे प्यारे न भूल जाना,
ख़ुशियों में अपनी हम पर आंसू बहाते जाना।

सैयाद ने हमारे चुन-चुन के फूल तोड़े,
वीरान इस चमन में अब गुल खिलाते जाना।

गोली को खा के सोए जलियान बाग में हम,
सूनी पड़ी क़बर पर दीपक जलाते जाना।

हिंदू व मुस्लिमों की होती है आज होली,
बहते हमारे रंग में दामन भिगोते जाना।

कुछ क़ैद में पड़े हैं, कुछ क़ब्र में पड़े हैं,
दो बूंद आंसू इन पर ‘प्रेमी’ बहाते जाना।

रचनाकाल: सन 1930
अज्ञात रचनाकार
About the poet

अज्ञात रचनाकार

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like