इस वक़्त - अजेय

अजेयअजेय18 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

मेरे कंधों पर कोई चेहरा नहीं है इस वक्त
नहीं है कनपटियों को छूती कोई गर्म सांस
हाथ नहीं है कोई भरोसेमंद मेरी पीठ पर
मेरी परेशानी से परेशाँ नहीं है कोई
मेरे बारे में कोई कुछ सोच नहीं रहा
इस वक्त
पूरी दुनिया में मैं कहीं नहीं हूँ ।

1988
अजेय
About the poet

अजेय

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like