बंधन - अजय सहाब

Ajay Pandey 'Sahaab'अजय सहाब29 Apr 1969

3 min read · 12.4K reads

रिश्तों की रस्सियों से ,उलझे हुए हैं तन मन
हैं मोह के ये पिंजरे ,इंसान के ये बंधन

अपनी ही इक चिता में हर कोई जल रहा है
खुशियों के इक भरम में ,खुद को ही छल रहा है
बँटते हुए दिलों ने ,बांटे हैं सारे आँगन
रिश्तों की रस्सियों से...

सीनों में सबके दिल हैं पर धड़कनें कहाँ हैं ?
वो प्यार और वफ़ा की सब दौलतें कहाँ हैं ?
सूखी हैं सब हवाएं ,आये कहाँ से सावन
रिश्तों की रस्सियों से...

हर कोई खो गया है अपनी ही खुशबुओं में
होता है दर्द सब को ,अपने ही आंसुओं में
खुद को ही बस दिखायें ,हैं ख़ुदग़रज़ ये दरपन
रिश्तों की रस्सियों से...
Ajay Pandey 'Sahaab'
About the poet

Ajay Pandey 'Sahaab' अजय सहाब

अजय पांडे 'साहब' आधुनिक पीढ़ी के सबसे विपुल और लोकप्रिय उर्दू कवियों में से एक हैं, जिनका काम जगजीत सिंह, पंकज उधास, अनूप जलोटा, भूपिंदर मिताली, तलत अजीज, चंदन दास, जैसे गजल के सभी दिग्गजों द्वारा रचित और गाया गया है। सुदीप बनर्जी, गुलाम अब्बास खान, शिशिर पार…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from Ajay Pandey 'Sahaab'

  1. इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूं - अजय सहाब

    इश्क़ का राग जो गाना हो मैं उर्दू बोलूंकिसी रूठे को मनाना हो ,मैं उर्दू बोलूं

    12.5K reads
  2. दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब था - अजय सहाब

    दिल मेरा सोज़े निहां से उम्र भर बेताब थाकश्ती ए दिल का मुक़द्दर पुरख़तर गिरदाब था

    12.4K reads
  3. कितनी सुबहें कितनी शामें कितनी रातें छोड़ आये - अजय सहाब

    कितनी सुबहें ,कितनी शामें ,कितनी रातें छोड़ आयेअपना दिल ,अपनी धड़कन और अपनी साँसें छोड़ आये

    12.4K reads
  4. जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैं - अजय सहाब

    जब भी मिलते हैं तो जीने की दुआ देते हैंजाने किस बात की वो हम को सज़ा देते हैं

    12.4K reads
  5. जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर में - अजय सहाब

    जिनसे सब रानाइयाँ थीं ,मेरी इस तहरीर मेंअब तो वो रिश्ते सिमट कर रह गए तस्वीर में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like