आर्तनाद - अजय कृष्ण

Ajay Krishanअजय कृष्ण21 Oct 1966

2 min read · 12.4K reads

छातियों में धँस-धँस कर
फट रहे हैं प्रक्षेपास्त्र
माताओं के गर्भ में नित्य
बन रहे हैं सूराख़
गगनभेदी हुंकार से
भिड़ता है बार-बार
एक ही आर्तनाद
नहीं दबा पा रहा
इसे बमों का आतंक....
मिसाइलों के मलबों के नीचे
कुलबुला रहे हैं,
अजन्में शिशु
पनप रहे हैं
कई-कई अष्टावक्र
चाट-चाट कर बस
बारूद ।
Ajay Krishan
About the poet

Ajay Krishan अजय कृष्ण

जन्म: 21 अक्तूबर 1966 जन्म स्थान कोलकाता, पश्चिमी बंगाल, भारत कुछ प्रमुख कृतियाँ क़ैद है एक नन्हीं उम्मीद (कविता-संग्रह)

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like