तुम मुझको याद करोगी - अजमल सुल्तानपुरी

Ajmal Sultanpuriअजमल सुल्तानपुरी

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारे आँगन में बरसात लिए जब सावन आएगा
तुम्हारी फुलवारी में जब आकर भौंरा मंडलाएगा
तुम मुझको याद करोगी...

जो मेरी याद सताएगी नींद बैरन हो जाएगी
डसेगी नागन बन के रात आँख आँसू बरसाएगी
तुम मुझको याद करोगी...

घटाएँ घिर-घिर आएँगी बहारें फिर-फिर आएँगी
कमी होगी मेरी महसूस तो नींदें उड़-उड़ जाएँगी
तुम मुझको याद करोगी...

सुनोगी मेरे ज़ख्मी गीत चेहरा ज़र्द हो जाएगा
जब आएगा अजमल का नाम उठेगा मीठा-मीठा दर्द
तुम मुझको याद करोगी...
Ajmal Sultanpuri
About the poet

Ajmal Sultanpuri अजमल सुल्तानपुरी

अजमल सुल्तानपुरी (1923 - 29 जनवरी 2020) उर्दू भाषा के एक भारतीय कवि थे। वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के हरखपुर के मूल निवासी थे। 1967 में, उन्हें गाँव के कुछ लोगों ने पीटा क्योंकि वे सामाजिक भेदभाव का विरोध करने की कोशिश कर रहे थे। उसके बाद, वह सुल्तानप…

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like