किसी की नेक हो या बद जहाँ में ख़ू नहीं छुपती

ऐश देहलवीऐश देहलवी

1 min read · 12.4K reads

किसी की नेक हो या बद जहाँ में ख़ू नहीं छुपती

छुपाए लाख ख़ुशबू या कोई बदबू नहीं छुपती

ज़बाँ पर जब तलक आती नहीं अलबत्ता छुपती है

ज़बाँ पर जब कि आई बात ऐ गुल-रू नहीं छुपती

यहाँ तो तुझ को सौ पर्दे लगे हैं अहल-ए-तक़्वा से

भला रिंदों से क्यूँ ऐ दुख़्तर-ए-रज़ तू नहीं छुपती

सलीक़ा क्या करे इस में कोई बेताबी-ए-जाँ को

छुपाओ सौ तरह जब दिल हो बे-क़ाबू नहीं छुपती

हिजाब उस में कहाँ है बे-हिजाबी जिस की आदत हो

छुपा कर लाख पीवे गर कोई दारू नहीं छुपती

रुख़-ए-रौशन को तुम क्यूँ छोड़ कर ज़ुल्फ़ें छुपाते हो

चमक रुख़ की छुपाए से तह-ए-गेसू नहीं छुपती

ये रीश ओ जुब्बा ओ दस्तार ज़ाहिद की बनावट है

तबीअत बे-तकल्लुफ़ जिस की हो यकसू नहीं छुपती

कलाम अपना अबस तू अहल-ए-दानिश से छुपाता है

जहाँ में 'ऐश' तर्ज़-ए-शाइर-ए-ख़ुश-गो नहीं छुपती

ऐश देहलवी
About the poet

ऐश देहलवी

उपनाम : 'ऐश' मूल नाम : हकीम आग़ा जान जन्म : दिल्ली निधन : 26 Jun 1874 | दिल्ली, भारत

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी