बातें न किस ने हम को कहीं तेरे वास्ते

ऐश देहलवीऐश देहलवी

1 min read · 12.4K reads

बातें न किस ने हम को कहीं तेरे वास्ते

और हम ने भी न किस की सहीं तेरे वास्ते

हैरान दर-ब-दर पड़े फिरते हैं रात दिन

ख़ुर्शीद ओ माह ज़ोहरा-जबीं तेरे वास्ते

सीमाब ओ बर्क़ ओ शोला-ए-जव्वाला और ये दिल

बेताब उन में कौन नहीं तेरे वास्ते

हम ने तिरी तलाश में ऐ बर्क़-वश किया

याँ एक आसमान ओ ज़मीं तेरे वास्ते

शब सोज़-ए-ग़म से शम्अ-सिफ़त बे-क़रारियाँ

क्या क्या न मेरे दिल को रहीं तेरे वास्ते

तू ज़ेब-ए-बज़्म-ए-ग़ैर रहा और मैं यहाँ

भटका फिरा कहीं का कहीं तेरे वास्ते

ये नाले वो हैं याद रहे तू न गर मिला

पहुँचेंगे ता-ब अर्श-ए-बरीं तेरे वास्ते

कुछ और इख़्तिलाफ़ का बाइस नहीं फ़क़त

आलम में है चुनाँ-ओ-चुनीं तेरे वास्ते

फ़ज़्ल-ए-ख़ुदा से याद रहे 'ऐश' नेमतें

मौजूद होंगी देख यहीं तेरे वास्ते

ऐश देहलवी
About the poet

ऐश देहलवी

उपनाम : 'ऐश' मूल नाम : हकीम आग़ा जान जन्म : दिल्ली निधन : 26 Jun 1874 | दिल्ली, भारत

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like