ये किस करनी का फल होगा कैसी रूत में जागे हम - अहसन यूसुफ़ ज़ई

Ahsan Yusuf Zaiअहसन यूसुफ़ ज़ई

3 min read · 12.4K reads

ये किस करनी का फल होगा कैसी रूत में जागे हम
तेज़ नुकीली तलवारों के बीच में कच्चे धागे हम

टहनी टहनी झूल रही हैं लाशें जिं़दा पत्तों की
क्या इस नज़्ज़ारे की ख़ातिर जंगल जंगल भागे हम

जलती धूपें प्यासा पंछी नहर किनारे उतरेगा
जब भी कोई ज़ख़्म दिखा है अग पिया के लागे हम

अपनी ही पहचान नहीं तो साए की पहचान कहाँ
चप्पा चप्पा दीवारें हैं क्या देखेंगे आगे हम

सब के आँगन झाँकने वाले हम से ही क्यूँ बैर तुझे
कब तक तेरा रस्ता देखें सारी रात के जागे हम
Ahsan Yusuf Zai
About the poet

Ahsan Yusuf Zai अहसन यूसुफ़ ज़ई

Ahsan Yusuf Zai

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like