इंक़लाब अपना काम करके रहा - अहमद नदीम क़ासमी

Ahmad Nadim Kasmiअहमद नदीम क़ासमी20 Sept 1916 – 10 Sept 2006

4 min read · 12.4K reads

इंक़लाब अपना काम करके रहा
बादलों में भी चांद उभर के रहा

है तिरी जुस्तजू गवाह, कि तू
उम्र-भर सामने नज़र के रहा

रात भारी सही कटेगी जरूर
दिन कड़ा था मगर गुज़र के रहा

गुल खिले आहनी हिसारों के
ये त आत्तर मगर बिखर के रहा

अर्श की ख़िलवतों से घबरा कर
आदमी फ़र्श पर उतर के रहा

हम छुपाते फिरे दिलों में चमन
वक़्त फूलों में पाँव धर के रहा

मोतियों से कि रेगे-साहिल से
अपना दामन नदीम भर के रहा


जुस्तजू=तलाश; आहनी हिसारों के=लौह दुर्गों के; आत्तर=इत्र,ख़ुश्बू; अर्श की खिल्वतों= सबसे ऊँची कुरसी द्वारा दी गई
नियामत; रेगे-साहिल=तट की रेत
Ahmad Nadim Kasmi
About the poet

Ahmad Nadim Kasmi अहमद नदीम क़ासमी

अहमद नदीम क़ासमी

View profile & all 29 Poems / Stories

More from Ahmad Nadim Kasmi

  1. तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहां तक देखूं - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  2. कौन कहता है - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  3. तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  4. किस को क़ातिल - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  5. गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं - अहमद नदीम क़ासमी

    गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं गुलज़ारों मेंजल रहा हूँ भरी बरसात की बौछारों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like