कहूँ किस से रात का माजरा नए मंज़रों - अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtakअहमद मुश्ताक़

3 min read · 12.4K reads

कहूँ किस से रात का माजरा नए मंज़रों पे निगाह थी
न किसी का दामन-ए-चाक था न किसी की तर्फ़-ए-कुलाह थी

कई चाँद थे सर-ए-आसमाँ के चमक चमक के पलट गए
न लहू मेरे ही जिगर में था न तुम्हारी ज़ुल्फ़-ए-सियाह थी

दिल-ए-कम-अलम पे वो कैफ़ियत के ठहर सके न गुज़र सके
न हज़र ही राहत-ए-रूह था न सफ़र में रामिश राह थी

मेरे चार-दांग थी जलवा-गर वहीं लज़्ज़त-ए-तलब-ए-सहर
मगर इक उम्मीद-ए-शिकस्ता-पर के मिसाल-ए-दर्द सियाह थी

वो जो रात मुझ को बड़े अदब से सलाम कर के चला गया
उसे क्या ख़बर मेरे दिल में भी कभी आरज़ू-ए-गुनाह थी
Ahmad Mushtak
About the poet

Ahmad Mushtak अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtak

View profile & all 23 Poems / Stories

More from Ahmad Mushtak

  1. अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर - अहमद मुश्ताक़

    अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर रहे हैं हमयानी दिल-ए-सुकूत में घर कर रहे हैं हम

    12.4K reads
  2. अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहीं - अहमद मुश्ताक़

    अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहींकौन रहता था कहाँ याद नहीं

    12.4K reads
  3. चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आया - अहमद मुश्ताक़

    चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आयादिल-ए-मुश्ताक़ ठहर जा वही मंज़र आया

    12.4K reads
  4. चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शय - अहमद मुश्ताक़

    चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शयसिवाए शाख़-ए-तमन्ना हरी नहीं कोई शय

    12.4K reads
  5. छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई से - अहमद मुश्ताक़

    छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई सेदिल बहलते हैं कहीं हौसला-अफ़ज़ाई से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like