निहाल-ए-वस्ल नहीं संग-बार - अहमद जावेद

Ahmed Javedअहमद जावेद2 Jan 1956

3 min read · 12.4K reads

निहाल-ए-वस्ल नहीं संग-बार करने को
बस एक फूल है काफ़ी बहार करने को

कभी तो अपने फ़क़ीरों की दिल-कुशाई कर
कई ख़ज़ाने हैं तुझ पर निसार करने को

ये एक लम्हे की दूरी बहुत है मेरे लिए
तमाम उम्र तेरा इंतिज़ार करने को

कशिश करे है वो मह-ताब दिल को ज़ोरों की
चला ये क़तरा भी क़ुल्ज़ुम निसार करने को

तो फिर ये दिल ही न ले आऊँ ख़ूब चमका कर
तेरे जमाल का आईना-दार करने को

क़बा-ए-मर्ग हो या रख़्त-ए-ज़िंदगी ऐ दोस्त
मिले हैं दोनों मुझे तार तार करने को

बहुत सा काम दिया है मुझे उन आँखों ने
हवाला-ए-दिल-ए-ना-कर्दा-कार करने को
Ahmed Javed
About the poet

Ahmed Javed अहमद जावेद

Ahmed Javed (born 2 January 1956) was the 39th Commissioner of Police, Mumbai, India. He was succeeded by Dattatray Padsalgikar. He is a former Indian Ambassador to Saudi Arabia.[1] Javed is the second former Mumbai police commissioner to get a diplomatic pos…

View profile & all 11 Poems / Stories

More from Ahmed Javed

  1. आँसू की तरह दीदा-ए-पुर-आब - अहमद जावेद

    आँसू की तरह दीदा-ए-पुर-आब में रहनाहर गाम मुझे ख़ाना-ए-सैलाब में रहना

    12.4K reads
  2. आख़िरुल-अम्र तेरी सम्त सफ़र - अहमद जावेद

    आख़िरुल-अम्र तेरी सम्त सफ़र करते हैंआज इस नख़्ल-ए-मसाफ़त को शजर करते हैं

    12.4K reads
  3. चाक करते हैं गिरेबाँ इस फ़रावानी - अहमद जावेद

    चाक करते हैं गिरेबाँ इस फ़रावानी से हमरोज़ ख़िलअत पाते हैं दरबार-ए-उरयानी से हम

    12.4K reads
  4. दिल-ए-बे-ताब के हम-राह सफ़र - अहमद जावेद

    दिल-ए-बे-ताब के हम-राह सफ़र में रहनाहम ने देखा ही नहीं चैन से घर में रहना

    12.4K reads
  5. हमारी हम-नफ़सी को भी क्या - अहमद जावेद

    हमारी हम-नफ़सी को भी क्या दवाम हुआवो अब्र-ए-सुर्ख़ तो मैं नख़्ल-ए-इंतिक़ाम हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like