चाक करते हैं गिरेबाँ इस फ़रावानी - अहमद जावेद

Ahmed Javedअहमद जावेद2 Jan 1956

5 min read · 12.4K reads

चाक करते हैं गिरेबाँ इस फ़रावानी से हम
रोज़ ख़िलअत पाते हैं दरबार-ए-उरयानी से हम

मुंतख़ब करते हैं मैदान-ए-शिकस्त अपने लिए
ख़ाक पर गिरते हैं लेकिन औज-ए-सुल्तानी से हम

हम ज़मीन-ए-क़त्ल-गह पर चलते हैं सीने के बल
जादा-ए-शमशीर सर करते हैं पेशानी से हम

हाँ मियाँ दुनिया की चम-ख़म ख़ूब है अपनी जगह
इक ज़रा घबरा गए हैं दिल की वीरानी से हम

ज़ोफ़ है हद से ज़्यादा लेकिन इस के बा-वजूद
ज़िंदगी से हाथ उठा सकते हैं आसानी से हम

दिल से बाहर आज तक हम ने क़दम रक्खा नहीं
देखने में ज़ाहिरा लगते हैं सैलानी से हम

दौलत-ए-दुनिया कहाँ रक्खें जगह भी हो कहीं
भर चुके हैं अपना घर बे-साज़-ओ-सामानी से हम

ज़र्रा ज़र्रा जगमगाती जलवा-बारानी-ए-दोस्त
देखते हैं रोज़न-ए-दीवार हैरानी से हम

अक़्ल वालो ख़ैर जाने दो नहीं समझोगे तुम
जिस जगह पहुँचे हैं राह-ए-चाक-दामानी से हम

कारोबार-ए-ज़िंदगी से जी चुराते हैं सभी
जैसे दुर्वेशी से तुम मसलन जहाँ-बानी से हम
Ahmed Javed
About the poet

Ahmed Javed अहमद जावेद

Ahmed Javed (born 2 January 1956) was the 39th Commissioner of Police, Mumbai, India. He was succeeded by Dattatray Padsalgikar. He is a former Indian Ambassador to Saudi Arabia.[1] Javed is the second former Mumbai police commissioner to get a diplomatic pos…

View profile & all 11 Poems / Stories

More from Ahmed Javed

  1. आँसू की तरह दीदा-ए-पुर-आब - अहमद जावेद

    आँसू की तरह दीदा-ए-पुर-आब में रहनाहर गाम मुझे ख़ाना-ए-सैलाब में रहना

    12.4K reads
  2. आख़िरुल-अम्र तेरी सम्त सफ़र - अहमद जावेद

    आख़िरुल-अम्र तेरी सम्त सफ़र करते हैंआज इस नख़्ल-ए-मसाफ़त को शजर करते हैं

    12.4K reads
  3. दिल-ए-बे-ताब के हम-राह सफ़र - अहमद जावेद

    दिल-ए-बे-ताब के हम-राह सफ़र में रहनाहम ने देखा ही नहीं चैन से घर में रहना

    12.4K reads
  4. हमारी हम-नफ़सी को भी क्या - अहमद जावेद

    हमारी हम-नफ़सी को भी क्या दवाम हुआवो अब्र-ए-सुर्ख़ तो मैं नख़्ल-ए-इंतिक़ाम हुआ

    12.4K reads
  5. हमेशा दिल वो हवस-ए-इंतिक़ाम - अहमद जावेद

    हमेशा दिल वो हवस-ए-इंतिक़ाम पर रक्खाख़ुद अपना नाम भी दुश्मन के नाम पर रक्खा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like