किसी का ध्यान मह-ए-नीम-माह - अहमद जावेद

Ahmed Javedअहमद जावेद2 Jan 1956

3 min read · 12.4K reads

किसी का ध्यान मह-ए-नीम-माह में आया
सफ़र की रात थी और ख़्वाब राह में आया

तुलू-ए-साअत-ए-शब-ख़ूँ है और मेरा दिल
किसी सितारा-ए-बद की निगाह में आया

मह ओ सितारा से दिल की तरफ़ चला वो जवाँ
अदू की क़ैद से अपनी सिपाह में आया

जिहाद-ए-ग़म में कोई सुस्त ज़र्ब मेरी तरह
गिरफ़्त-ए-मैसर-ए-अश्क-ओ-आह में आया

सितारे डूब गए और वो सितारा-गर
थकन से चूर ज़मीं की पनाह में आया

चराग़ है मेरी रातों का एक ख़्वाब-ए-विसाल
जो कोई पल तेरी चश्म-ए-सियाह में आया

दुखी दिलों की सलामी क़ुबूल करते हुए
नज़र झुकाए कोई ख़ानक़ाह में आया
Ahmed Javed
About the poet

Ahmed Javed अहमद जावेद

Ahmed Javed (born 2 January 1956) was the 39th Commissioner of Police, Mumbai, India. He was succeeded by Dattatray Padsalgikar. He is a former Indian Ambassador to Saudi Arabia.[1] Javed is the second former Mumbai police commissioner to get a diplomatic pos…

View profile & all 11 Poems / Stories

More from Ahmed Javed

  1. आँसू की तरह दीदा-ए-पुर-आब - अहमद जावेद

    आँसू की तरह दीदा-ए-पुर-आब में रहनाहर गाम मुझे ख़ाना-ए-सैलाब में रहना

    12.4K reads
  2. आख़िरुल-अम्र तेरी सम्त सफ़र - अहमद जावेद

    आख़िरुल-अम्र तेरी सम्त सफ़र करते हैंआज इस नख़्ल-ए-मसाफ़त को शजर करते हैं

    12.4K reads
  3. चाक करते हैं गिरेबाँ इस फ़रावानी - अहमद जावेद

    चाक करते हैं गिरेबाँ इस फ़रावानी से हमरोज़ ख़िलअत पाते हैं दरबार-ए-उरयानी से हम

    12.4K reads
  4. दिल-ए-बे-ताब के हम-राह सफ़र - अहमद जावेद

    दिल-ए-बे-ताब के हम-राह सफ़र में रहनाहम ने देखा ही नहीं चैन से घर में रहना

    12.4K reads
  5. हमारी हम-नफ़सी को भी क्या - अहमद जावेद

    हमारी हम-नफ़सी को भी क्या दवाम हुआवो अब्र-ए-सुर्ख़ तो मैं नख़्ल-ए-इंतिक़ाम हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी