ख़ुदग़रज़[1]
ऐ दिल! अपने दर्द के कारन तू क्या-क्या बेताब[2]रहा
दिन के हंगामों[3]में डूबा रातों को बेख़्वाब[4] रहा
लेकिन तेरे ज़ख़्म का मरहम तेरे लिए नायाब[5] रहा
फिर इक अनजानी सूरत ने तेरे दुख के गीत सुने
अपनी सुन्दरता की की किरनों से चाहत के ख़्वाब[6]बुने
ख़ुद काँटॊं की बाढ़ से गुज़री तेरी राहों में फूल चुने
ऐ दिल जिसने तेरी महरूमी [7]के दाग़ को धोया था
आज उसकी आँखें पुरनम[8]थीं और तू सोच में खोया थ
देख पराए दुख की ख़ातिर[9]तू भी कभी यूँ रोया था?








