हवा के ज़ोर से पिंदार-ए-बाम-ओ-दार भी गया - फ़राज़

Ahmad Farazअहमद फ़राज़12 Sept 1931 – 25 Sept 2008

4 min read · 12.4K reads

हवा के ज़ोर से पिंदार-ए-बाम-ओ-दर भी गया
चिराग़ को जो बचाते थे उन का घर भी गया

पुकारते रहे महफ़ूज़ किश्तियों वाले
मैं डूबता हुआ दरिया के पार उतर भी गया

अब एहतियात की दीवार क्या उठाते हो
जो चोर दिल में छुपा था वो काम कर भी गया

मैं चुप रहा कि इस में थी आफ़ियत जाँ की
कोई तो मेरी तरह था जो दार पर भी गया

सुलगते सोचते वीराँ मौसमों की तरह
कड़ा था अहद-ए-जवानी मगर गुज़र भी गया

जिसे भुला न सका उस को याद क्या रखता
जो नाम दिल में रहा ज़ेहन से उतर भी गया

फटी-फटी हुई आँखों से यूँ न देख मुझे
तुझे तलाश है जिस की वो शख़्स मर भी गया

मगर फ़लक की अदावत उसी के घर से न थी
जहाँ फ़राज़ न था सैल-ए-ग़म उधर भी गया
Ahmad Faraz
About the poet

Ahmad Faraz अहमद फ़राज़

Ahmad Faraz

View profile & all 124 Poems / Stories

More from Ahmad Faraz

  1. ख़ानाबदोश - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  2. ये मेरी ग़ज़लें वे मेरी नज़्में - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  3. ज़िंदगी ! ऐ ज़िंदगी ! - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  4. दर्द आशोब - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  5. अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन और - फ़राज़

    अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन औरउस कू-ए-मलामत में गुजरते कोई दिन और

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like