वो रंगत तू ने ऐ गुल-रू निकाली

आग़ा हज्जू शरफ़आग़ा हज्जू शरफ़

1 min read · 12.4K reads

वो रंगत तू ने ऐ गुल-रू निकाली

निछावर को गुलों ने बू निकाली

मिज़ाज-ए-बू-ए-सुम्बुल कर के मौक़ूफ़

सबा नय निकहत-ए-गेसू निकाली

न थी जाने की उस तक राह दिल की

छुरी से चीर के पहलू निकाली

निकासी जब न देखी यास दिल की

बहा के आठ आठ आँसू निकाली

हमारी रूह इक रश्क-ए-चमन ने

सुँघा के फूल की ख़ुशबू निकाली

मिरे सय्याद ने बुलबुल की मय्यत

क़फ़स से तोड़ के बाज़ू निकाली

किया उस से जो ख़ुश-चश्मी का दावा

तिरी जाएगी आँख आहू निकाली

सुलैमानी दिखा दी शान तुम ने

परी-रू माँग वो ख़ुश-रू निकाली

निकाला हुस्न का अरमान तू ने

मिरी हसरत न ऐ दिल-जू निकाली

चमन में भीनी भीनी बू ने उन की

न बसने दी गई शब्बू निकाली

दहान-ए-ज़ख़्म से तलवार चूमी

ब-शक्ल-ए-बोसा-ए-अब्रू निकाली

क़यामत का शबाब उस ने निकाला

'शरफ़' चंगेज़-ख़ानी ख़ू निकाली

आग़ा हज्जू शरफ़
About the poet

आग़ा हज्जू शरफ़

उपनाम : 'हज्जू' मूल नाम : सय्यद जलालुद्दीन हैदर खान' जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश शरफ़, सयादत हसन सय्यद जलालुद्दीन हैदर ख़ाँ, आग़ा हज्जू (1812-1887)लखनऊ में पैदाइश। ख़्वाजा हैदर अ’ली के लाइ’क़ शागिर्द थे। नवाब वाजिद अ’ली शाह से रिश्तेदारी थी। 1857 की जंग-ए-आज़ादी के ब…

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like