बुलबुल का दिल ख़िज़ाँ के सदमे से हिल रहा है

आग़ा हज्जू शरफ़आग़ा हज्जू शरफ़

1 min read · 12.4K reads

बुलबुल का दिल ख़िज़ाँ के सदमे से हिल रहा है

गुलज़ार का मुरक़्क़ा मिट्टी में मिल रहा है

आलम में जिस ने जिस ने देखा है आलम उन का

कोई तो हम से कह दे क़ाबू में दिल रहा है

रुख़्सत बहार की है कोहराम है चमन में

ग़ुंचे से ग़ुंचा बुलबुल बुलबुल से मिल रहा है

हरगिज़ शबाब पर तुम नाज़ाँ 'शरफ़' न होना

मिलने को ख़ाक में है जो फूल खिल रहा है

आग़ा हज्जू शरफ़
About the poet

आग़ा हज्जू शरफ़

उपनाम : 'हज्जू' मूल नाम : सय्यद जलालुद्दीन हैदर खान' जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश शरफ़, सयादत हसन सय्यद जलालुद्दीन हैदर ख़ाँ, आग़ा हज्जू (1812-1887)लखनऊ में पैदाइश। ख़्वाजा हैदर अ’ली के लाइ’क़ शागिर्द थे। नवाब वाजिद अ’ली शाह से रिश्तेदारी थी। 1857 की जंग-ए-आज़ादी के ब…

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like