शाएरी मैंने ईजाद की - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

अफ़ज़ाल अहमद सय्यदअफ़ज़ाल अहमद सय्यद

6 min read · 12.4K reads

काग़ज़ मराकशियों ने ईजाद किया
हुरूफ़ फ़ोनिशियोन ने
शाएरी मैंने ईजाद की

क़ब्र खोदने वाले ने तंदूर ईजाद की
तंदूर पर क़ब्ज़ा करने वालों ने रोटी की पर्ची बनाई
रोटी लेने वालों ने क़तार ईजाद की
और मिल कर गाना सीखा

रोटी की क़तार में जब चियुटियाँ भी आ कर खड़ी हो गईं
तो फ़ाक़ा ईजाद हो गया

शहतूत बेचने वाले ने रेशम का कीड़ा ईजाद किया
शाएरी ने रेशम से लड़कियों के लिए लिबास बनाया
रेशम में मल्बूस लड़कियों के लिए कुटनियों ने महल-सरा ईजाद की
जहाँ जा कर उन्होंने रेशम के कीड़े का पता बता दिया
फ़ासले ने घोड़े के चार पाँव ईजाद किए
तेज़ रफ़्तारी ने रथ बनाया

और जब शिकस्त ईजाद हुई
तो मुझे तेज़ रफ़्तार रथ के आगे लिटा दिया गया

मगर उस वक़्त तक शाएरी को ईजाद कर चुकी थी

मोहब्बत ने दिल ईजाद किया
दिल ने ख़ेमा और कश्तियाँ बनाईं
और दूर-दराज़ के मक़ामात तय किए

ख़्वाजा-सरा ने मछली पकड़ने का काँटा ईजाद किया
और सोए हुए दिल में चुभो कर भाग गया

दिल में चुभे हुए काँटे की डोर थामने के लिए
नीलामी ईजाद हुई

और
जब्र ने आख़िरी बोली ईजाद की
मैं ने सारी शाएरी बेच कर आग ख़रीदी
और जब्र का हाथ जला दिया
अफ़ज़ाल अहमद सय्यद
About the poet

अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

  1. बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआ - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआफ़क़त फ़राज़-ए-नगीन-ओ-निगाह मुझ से हुआ

    12.4K reads
  2. दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस का - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस काग़जीदगी के लिए दस्त-ए-मेहरबाँ उस का

    12.3K reads
  3. गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आया - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आयामैं तेग़-ए-तेज़ था लेकिन मुझे ज़वाल आया

    12.4K reads
  4. हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पेगियाह-ए-ज़र्द बहुत है ये सानेहा तुझ पे

    12.4K reads
  5. इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला दे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला देशायद कि मुझे शोला-ए-दर-पेश जला दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like