जगहें - 1 - अदनान कफ़ील दरवेश

अदनान कफ़ील दरवेशअदनान कफ़ील दरवेश30 Sept 1994

3 min read · 12.3K reads

माँ कहती थी —
...जगहें बोतल की तरह होती हैं
वो भरतीं हैं
और ख़ाली भी होती रहती हैं

माँ ये भी कहती थी —
...जगहें कभी पूरी नहीं भरतीं
और न ही कभी पूरी रिक्त होती हैं
हम थोड़ी मशक्कत करके
थोड़ी और जगह बनाते हैं....

मैंने भी
अपने प्रेम के लिए
थोड़ी जगह बनाई थी
लेकिन अब सिर्फ़ जगह बची है
प्रेम नहीं

अब प्रेम
उस जगह के खाली होने
और भरने के बीच का
एकान्त है.....

(रचनाकाल: 2015)
अदनान कफ़ील दरवेश
About the poet

अदनान कफ़ील दरवेश

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like