तलाश है
एक मसीहा की
एक मसीहा ऐसा
पुरुषार्थ का धनी
जो प्रेरित करे
न कोई नया धर्म न समाज न व्यवस्था
अपितु
प्रतिपादित करे
मात्र एक सिद्धांत
जिस के बाद
कोई मानव-कृत धर्म
रहे ही नहीं ।
(सन् 1995 की कविता)








