पतझर-1 - अचल वाजपेयी

अचल वाजपेयीअचल वाजपेयी30 Jan 1939

2 min read · 12.4K reads

पतझर की तरह टूटना
अंधेरे का घिरना
सन्नाटे के चाबुक
पीठ पर पड़ना
बेहद ज़रूरी है
इससे पीठ होने का अहसास
गहरा होता है
देह में अचानक
आग के सोते फूटते हैं
खुलासा होता है
कंधों से जुड़े दो हाथ
आख़िर क्यों हैं
अचल वाजपेयी
About the poet

अचल वाजपेयी

जन्म: 30 जनवरी 1939 जन्म स्थान शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश , भारत प्रमुख कृतियाँ शत्रु-शिविर तथा अन्य कविताएँ / अचल वाजपेयी (1984)

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like