रात को इस अँधेरे में जी मेरा घबराये है - अबू आरिफ़

अबू आरिफ़अबू आरिफ़

3 min read · 12.4K reads

रात को इस अँधेरे में जी मेरा घबराये है
चुपके-चुपके धीरे-धीरे कौन यहाँ तक आये है

हिज्र की रात को हर लम्हा एक सदियों जैसा लगता है,
अब आयेगा वस्ल का लम्हा दिल, दिल को समझाये है

उनकी गली से जब गुज़रे हम बाम पर साया लहराया
ठहरे कदम वहाँ कोई नहीं यह आँख ही धोखा खाये है

अजब हया फूलों पे छाई कली-कली शरमायी है
जान-ए-तमन्ना चमन में आया ज़ुल्फों को लहराये है

नाज़ुक-नाज़ुक हाथ से अपने साक़ी जाम उठाये है
तश्ना लव सब रिन्द यहाँ किसके हिस्से आये हैं

अपना अश्क़ है पिया हमने ग़म की परदादारी को
हिज़्र तो एक हक़ीक़त आरिफ खुद को यह समझाये है
अबू आरिफ़
About the poet

अबू आरिफ़

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबू आरिफ़

  1. अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा है - अबू आरिफ़

    अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा हैदरिया हो या कि समन्दर सब का एक किनारा है

    12.4K reads
  2. ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजिये - अबू आरिफ़

    ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजियेतन्हा जो किया करते थे अब साथ कीजिये

    12.4K reads
  3. ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव हो - अबू आरिफ़

    ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव होहमसे जुदा हो कैसी बीती सारा हाल सुनाव हो

    12.4K reads
  4. देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही है - अबू आरिफ़

    देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही हैगुंचे चटक रहे है कली बोल रही है

    12.4K reads
  5. क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये है - अबू आरिफ़

    क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये हैउसके परतवे हुस्न से गुल भी अपना रंग चुराये है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like