हूक - अभिज्ञात

अभिज्ञातअभिज्ञात1 Sept 1962

4 min read · 12.4K reads

एक हूक
गाँव से काम की तलाश में आए
भाई को टालकर विदा करते उठती है परदेस में

एक हूक
जो बूढ़े पिता की

ज़िम्मेदारियों से आँख चुराते हुए उठती है

माँ की बीमारी की सोच
उठती है रह-रह

बहन की शादी में
छुट्टी नहीं मिलने का बहाना कर
नहीं पहुँचने पर

मैं उस हूक को
कलेजे से निकाल
बेतहाशा चूमना चाहता हूँ

मैं प्रणाम करना चाहता हूँ
कि उसने ही मुझे ज़िन्दा रखा है

मैं चाहता हूँ कि वह ज़िन्दा रहे
मेरी आख़िरी साँस के बाद भी

मैं आँख के कोरों में
बेहद सम्भाल कर रखना चाहता हूँ
कि वह चुए नहीं

हूक ज़रूरी है
सेहत के लिए
हूक है कि
भरोसा है अभी भी अपने होने पर

हूक एक गर्म अंवाती बोरसी है
सम्बन्धों की शीतलहरी में।
अभिज्ञात
About the poet

अभिज्ञात

View profile & all 52 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय