जागो और जगाओ - अब्दुल रहमान सागरी

अब्दुल रहमान सागरीअब्दुल रहमान सागरी

2 min read · 12.4K reads

जागो और जगाओ!
बीत चुकीं आलस की घड़ियाँ,
जाग उठीं अब सारी चिड़ियाँ!
जागे फूल खिली अब कलियाँ!

तुम भी जागो आओ,
जागो और जगाओ!

जाग रहा है कोना कोना
फिर अपना यह कैसा सोना!
क्या सोकर है सब कुछ खोना!

उठो होश में आओ!
जागो और जगाओ!

जागे तुर्क, उठे जापानी,
सँभल चुके हैं अब ईरानी!
तुमको है कैसी हैरानी!

आगे कदम बढ़ाओ!
जागो और जगाओ!
अब्दुल रहमान सागरी
About the poet

अब्दुल रहमान सागरी

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनी