किस से अहवाल कहूँ अपना मैं ऐ यार कि तू

अब्दुल रहमान एहसान देहलवीअब्दुल रहमान एहसान देहलवी

1 min read · 12.4K reads

किस से अहवाल कहूँ अपना मैं ऐ यार कि तू

मिल के अग़्यार से मुझ से है बेज़ार कि तू

न मेरी बात को पूछे है न देखे है इधर

एक दिन ये न किया आशिक़-ए-बीमार कि तू

किस तरह से है बता हाल-ए-दिल ग़मीं कुछ तो

क्यूँ मय-ए-ग़म से है इस तरह से सरशार कि तू

रोज़ बा-दीदा-तर ख़ाक बसर फिरता है

न रहा शहर में इक कूचा-ओ-बाज़ार कि तू

वहाँ हैं जा के जताता है ये मुसीबत अपनी

आज तक कुल हैं दिल को तेरे ज़िन्हार कि तू

सख़्त बेकल है निकल कूचा-ए-ग़म से अब तो

इस क़द्र कब है अज़िय्यत का सज़ा-वार कि तू

यूँही फ़रियाद-कुनाँ ना'रा-ज़नान ख़ाक बसर है

इक शब आईयो मेरे पस-ए-दीवार कि तू

चाह में तेरी ही डूबा है कुएँ में ग़म के

जूँ ज़ुलेख़ा हैं यूसुफ़ का तलबगार कि तू

मेरा एहसान है मेरा आशिक़-ए-सादिक़ है सनम

जबकि ये भी न हो मैं पढ़ूँ अश’आर कि तू

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी
About the poet

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी

मूल नाम : अब्दुल रहमान ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like