हर आन जल्वा नई आन से है आने का

अब्दुल रहमान एहसान देहलवीअब्दुल रहमान एहसान देहलवी

1 min read · 12.4K reads

हर आन जल्वा नई आन से है आने का

चलन ये चलते हो आशिक़ की जान जाने का

क़सम क़दम की तिरे जब तलक है दम में दम

मैं पाँव पर से तिरे सर नहीं उठाने का

हमारी जान पे गिरती है बर्क़-ए-ग़म ज़ालिम

तुझे तो सहल सा है शग़्ल मुस्कुराने का

क़सम ख़ुदा की मैं कुछ खा के सो रहूँगा सनम

जो साथ अपने नहीं मुझ को तू सुलाने का

नसीब उस के शराब-ए-बहिश्त होवे मुदाम

हुआ है जो कोई मूजिद शराब-ख़ाने का

बहुत से ख़ून-ख़राबे मचेंगे ख़ाना-ख़राब

यही है रंग अगर तेरे पान खाने का

हमारी छाती पे फिरता है साँप याँ 'एहसाँ'

वहाँ है शग़्ल उसे ज़ुल्फ़ के बनाने का

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी
About the poet

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी

मूल नाम : अब्दुल रहमान ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे