ग़ैर के दिल पे तू ऐ यार ये क्या बाँधे है

अब्दुल रहमान एहसान देहलवीअब्दुल रहमान एहसान देहलवी

1 min read · 12.4K reads

ग़ैर के दिल पे तू ऐ यार ये क्या बाँधे है

है वो इक बाद-फ़रोश और हवा बाँधे है

बुल-हवस जामा-ए-उर्यानी-ए-उश्शाक़ को देख

तू गरेबान से क्यूँ अपना गला बाँधे है

यूँ शरर छिड़ती हैं जैसे कि हवाई है छुटी

इक समाँ आह मिरी ता-ब-समा बाँधे है

दिल-ए-सर-गश्ता भी तो एक बला में है फँसा

कभी खोली है कभू ज़ुल्फ़-ए-दोता बाँधे है

ये तो तुझ से न हुआ आवे शब-ए-तार में यार

तार शिकवों ही का तू सुब्ह-ओ-मसा बाँधे है

देख कर तोड़ा गले का कोई दिल देता है

मुंडचरा-पन से तू क्यूँ अपना गला बाँधे है

बेवफ़ा माँदा की रक्खी तो न तुझ पास रहूँ

क्या करूँ पाँव मिरा दस्त-ए-वफ़ा बाँधे है

नाफ़-ए-आहू में न किस तरह से जा कर वो छुपे

मुश्क की मुश्कीं तिरी ज़ुल्फ़-ए-रसा बाँधे है

एक झगड़ालू की दुख़्तर पे हुआ है आशिक़

दिल मिरा जान के झगड़े की बिना बाँधे है

जब जफ़ा से तिरी होता हूँ ख़फ़ा ग़ुस्से से

टुकटुकी मेरी तरफ़ मेहर-ए-वफ़ा बाँधे है

जब कहा मैं ने कि जूड़े को मिरी जान तू बाँध

बंद महरम के मैं बाँधूंगा तू क्या बाँधे है

खोल कर बालों को आशुफ़्ता-ओ-बरहम हो कर

तेरे कहने से कहा मेरी बला बाँधे है

सहल ये तौर है 'एहसाँ' ग़ज़ल इक और भी लिख

है खुला सब पे तू मज़मून बँधा बाँधे है

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी
About the poet

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी

मूल नाम : अब्दुल रहमान ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी