दो भी बोसे मुझे इक माह में ऐ माह न दो

अब्दुल रहमान एहसान देहलवीअब्दुल रहमान एहसान देहलवी

1 min read · 12.4K reads

दो भी बोसे मुझे इक माह में ऐ माह न दो

वज़्अ ये क्या है कि नौकर रखो तनख़्वाह न दो

ख़ुश-अदा और तो क्या तुम से तवक़्क़ो अफ़्सोस

एक गाली भी मुझे आन के तुम आह न दो

बे-मज़ा हो के जो बोसे भी दिए क्या है मज़ा

वो तो इक राह मोहब्बत से ब-इकराह न दो

याद चश्म-ए-बुत-ए-मग़रूर दिलाए है मुझे

दोस्तो तुम गुल-ए-नर्गिस मुझे लिल्लाह न दो

एक ख़जलत सी है ख़जलत मुझे उश्शाक़ में आह

कि सर-अंजाम हुए नाला-ए-दिल ख़्वाह न दो

एक भी बोसा न दो कहते हो फिर नाज़ से तुम

हम तो इक बोसा तुझे देवेंगे ऐ वाह न दो

दर किया बंद तो दीवार से आया 'एहसाँ'

ऐसे बे-राह को घर अपने में तुम राह न दो

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी
About the poet

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी

मूल नाम : अब्दुल रहमान ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like