जुम्बिश-ए-काकुल-ए-महबूब से - अब्दुल हमीद अदम

अब्दुल हमीद अदमअब्दुल हमीद अदम

3 min read · 12.4K reads

जुम्बिश-ए-काकुल-ए-महबूब से दिन ढलता है
है किस ख़ूबी-ए-उस्लूब से दिन ढलता है

फ़ेंक कुल्फ़त-ज़दा सूरज पे भी छींटे उस के
जिस मय-ए-दिल-कश-ओ-मर्ग़ूब से दिन ढलता है

कोशिश-ए-बंदा-ए-दाना नहीं कामिल होती
सोहबत-ए-बंदा-ए-मज्ज़ूब से दिन ढलता है

मेहर के वलवला-ए-रास्त से पव फटती है
मेहर के जज़्बा-ए-मक़्लूब से दिन ढलता है

साक़िया एक अदम को भी फरेरी उस की
जिस खनकते हुए मश्रूब से दिन ढलता है.
अब्दुल हमीद अदम
About the poet

अब्दुल हमीद अदम

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like