आगही में इक ख़ला मौजूद है - अब्दुल हमीद अदम

अब्दुल हमीद अदमअब्दुल हमीद अदम

3 min read · 12.4K reads

आगही में इक ख़ला मौजूद है
इस का मतलब है ख़ुदा मौजूद है

है यक़ीनन कुछ मगर वाज़ेह नहीं
आप की आँखों में क्या मौजूद है

बाँकपन में और कोई शय नहीं
सादगी की इंतिहा मौजूद है

है मुकम्मल बादशाही की दलील
घर में गर इक बोरिया मौजूद है

शौक़िया कोई नहीं होता ग़लत
इस में कुछ तेरी रज़ा मौजूद है

इस लिए तनहा हूँ मैं गर्म-ए-सफ़र
क़ाफ़िले में रह-नुमा मौजूद है

हर मोहब्बत की बिना है चाशनी
हर लगन में मुद्दआ मौजूद है

हर जगह हर शहर हर इक़्लीम में
धूम है उस की जो ना-मौजूद है

जिस से छुपना चाहता हूँ मैं अदम
वो सितम-गर जा-ब-जा मौजूद है.
अब्दुल हमीद अदम
About the poet

अब्दुल हमीद अदम

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अब्दुल हमीद अदम

  1. ऐ साक़ी-ए-मह-वश - अब्दुल हमीद अदम

    ऐ साक़ी-ए-मह-वश ग़म-ए-दौराँ नहीं उठतादुर्वेश के हुज्रे से ये मेहमाँ नहीं उठता

    12.4K reads
  2. बस इस क़दर है ख़ुलासा - अब्दुल हमीद अदम

    बस इस क़दर है ख़ुलासा मेरी कहानी काके बन के टूट गया इक हुबाब पानी का

    12.4K reads
  3. गिरते हैं लोग गर्मी-ए-बाज़ार देख कर - अब्दुल हमीद अदम

    गिरते हैं लोग गर्मी-ए-बाज़ार देख करसरकार देख कर मेरी सरकार देख कर

    12.4K reads
  4. जुम्बिश-ए-काकुल-ए-महबूब से - अब्दुल हमीद अदम

    जुम्बिश-ए-काकुल-ए-महबूब से दिन ढलता हैहै किस ख़ूबी-ए-उस्लूब से दिन ढलता है

    12.4K reads
  5. ख़ैरात सिर्फ इतनी मिली है - अब्दुल हमीद अदम

    ख़ैरात सिर्फ इतनी मिली है हयात सेपानी की बूँद जैसे अता हो फ़ुरात से

    12.4K reads