यूँ भी दिल अहबाब के हम ने गाहे गाहे - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

यूँ भी दिल अहबाब के हम ने गाहे गाहे रक्खे थे
अपने ज़ख़्म-ए-नज़र पर ख़ुश-फ़हमी के फाहे रक्खे थे

हम ने तज़ाद-ए-दहर को समझा दो-राहे तरतीब दिए
और बरतने निकले तो देखा सह-राहे रक्खे थे

रक़्स-कदा हो बज़्म-ए-सुख़न हो कोई कार-गह-ए-फ़न हो
ज़रदोज़ों ने अपनी मा-तहती में जुलाहे रक्खे थे

मुहतसिबों की ख़ातिर भी अपने इज़हार में कुछ पहलू
रख तो लिए थे हम ने अब चाहे अन-चाहे रक्खे थे

जो वजह-ए-राहत भी न थे और टूट गए तो ग़म न हुआ
आह वो रिश्ते क्यूँ हम ने एक उम्र निबाहे रक्खे थे

काहकशाँ-बंदी में सुख़न की रह गई साज़ कसर कैसी
लफ़्ज़ तो हम ने चुन के नजूमे मेहरे माहे रक्खे थे
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads