न मक़ामात न तरतीब-ए-ज़मानी अपनी - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

न मक़ामात न तरतीब-ए-ज़मानी अपनी
इत्तिफ़ाक़ात पे मब्नी है कहानी अपनी

जिस्म सी जाती है तह-ए-हर्फ़ किसी कर्ब की मौज
थम के रह जाती है लफ़्ज़ों की रवानी अपनी

फैल जाती थी समाअत की ज़मीनों में नमी
थी कभी तर-सुख़नी आब-रसानी अपनी

लाख तुम मुझ को दबाओ मैं उभर आऊँगा
सतह हमवार किए रहता है पानी अपनी

माजरा रूह की वहशत का निजी है ऐ साज़
आगे रूदाद नहीं हम को सुनानी अपनी
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads