ख़ुद को क्यूँ जिस्म का ज़िन्दानी करें - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

ख़ुद को क्यूँ जिस्म का ज़िन्दानी करें
फ़िक्र को तख़्त-ए-सुलैमानी करें

देर तक बैठ के सोचें ख़ुद को
आज फिर घर में बयाबानी करें

अपने कमरे में सजाएँ आफ़ाक़
जल्सा-ए-बे-सर-ओ-सामानी करें

उम्र भर शेर कहें ख़ूँ थूकें
मुन्तख़ब रास्ता नुक़सानी करें

ख़ुद के सर मोल लें इज़हार का क़र्ज़
दूसरों के लिए आसानी करें

शेर के लब पे ख़मोशी लिक्खें
हर्फ़-ए-ना-गुफ़्ता को ला-फ़ानी करें

कीमिया-कारी है फ़न अपना साज़
आग को बैठे हुए पानी करें
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads